Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक, अंदर पढ़ें क्या रहा खास

SHARE:

जिले में खेल संरचनाओं के विकास, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने हेतु प्रखंडवार आवासीय डे बोर्डिंग सेंटर, जिला में मल्टी स्पोर्टस खेल संरचना के निर्माण पर हुई चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईडीटीए दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, डे बोर्डिंग के प्रशिक्षक, खेल संघ के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : डीसी की अध्यक्षता में हुई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनातर्गत लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक

बैठक में सिद्धो कान्हू खेल क्लब का निबंधन, डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र हेतु खेल सामग्री/ खेल किट का क्रय की समीक्षा तथा जिला व प्रखंड स्तर पर खेल संरचनाओं के विकास पर चर्चा की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में विभिन्न खेलों की लोकप्रियता के मुताबिक प्रखंडवार आवासीय डे बोर्डिंग सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव बनायें तथा खेल संघों से भी अनुशंसा प्राप्त करें तथा जिला स्तर पर मल्टी स्पोर्टस खेल संरचना का विकास के लिए विभाग को प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग की जिससे वे बड़े स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकें।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मल्टी स्पोर्टस खेल संरचना हेतु भवन निगम से समन्वय बनाकर प्राक्कलन तैयार कराने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही एक एकड़ जमीन चिन्हित कर जिला स्तरीय इंडोर स्टेडियम हेतु प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेल सामग्री से संबंधित समस्या को जिला स्तर से अनुशंसा कर खिलाड़ी कल्याण कोष से आवश्यक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हेतु डे बोर्डिंग सेंटर खोलने के संबंध में विभाग से मार्गदर्शन लेने का निर्देश दिया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर