WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : पेटरवार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई

SHARE:

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके योगदान को स्मरण
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर दिखाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिला के पेटरवार स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगा” का नारा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए आंदोलन चलाया और इसके लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी जैसे महान बलिदानी महापुरुषों की जीवनी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके सिद्धांतों पर चलकर ही देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : AajKaRashifal : 24 जून 2025 राशिफल – जाने कैसा होगा आपका आज का दिन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बलिदान दिवस पर डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को भाजपा ने किया नमन

कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए डॉ. मुखर्जी द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर पेटरवार मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, असित बनर्जी, संजय कुमार सिन्हा, मनोज शर्मा, पंकज कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा, प्रकाश रवानी, राजेश प्रसाद, नागेश्वर कुमार सिंह उर्फ पिंटू, चंद्रशेखर महतो, रौनक कुमार, अमर ज्योति बनर्जी, अवधेश स्वर्णकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. मुखर्जी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर