Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन 24 जून को

SHARE:

  • गिरिडीह और पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में जल, जंगल, जमीन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार की विफलताओं, व्याप्त भ्रष्टाचार और जन समस्याओं को लेकर 24 जून को गिरिडीह और पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में एक बैठक सेवानिवृत्त इंजीनियर एवं भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय शिवपुरी में आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. श्री राय ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार जनविरोधी नीतियों, निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और जल-जंगल-जमीन की लूट में संलिप्त है, जिसका विरोध हर प्रखंड स्तर पर किया जाएगा. उन्होंने सभी मंडलों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों को प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झामुमो जिला समिति की बैठक में समिति विस्तार और वर्ग संगठन गठन पर जोर

Gambhir Car Associate Motion Ads

झारखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की चेतावनी

गिरिडीह प्रखंड के प्रदर्शन को लेकर इंजीनियर विनय कुमार सिंह और नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने बताया कि गिरिडीह नगर, मध्य भाग मंडल, पूर्वी एवं पश्चिमी मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ता आम बगान सीहोडीह में सुबह 11 बजे एकत्रित होकर प्रखंड मुख्यालय तक मार्च करेंगे. यह प्रदर्शन पूरी तरह जन मुद्दों पर आधारित होगा, जिसमें बिजली-पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि आम लोग भी इस विरोध में बढ़-चढ़कर भाग लें.

इसे भी पढ़ें : AajKaRashifal : 24 जून 2025 राशिफल – जाने कैसा होगा आपका आज का दिन

गिरिडीह में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जन समस्याएं रहेंगी केंद्र में

वहीं, पीरटांड़ प्रखंड में भी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह और जिला कार्य समिति सदस्य अरविंद चंद्र राय ने प्रदर्शन की तैयारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है. बैठक में भाजपा युवा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, पूर्व जिला मंत्री सुमित सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनित सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य वासुदेव राम चंद्रवंशी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर