Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Election : पूर्णिमा साहू गुरुवार को दाखिल करेंगी अपना नामांकन, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता

SHARE:

नामांकन समारोह को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी, शीतला माता के पूजन व आशीर्वाद से पूर्णिमा साहू करेंगी चुनावी अभियान की शुरुआत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्णिमा साहू गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पूर्णिमा साहू के नामांकन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। पूर्णिमा साहू के नामांकन समारोह में भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के भी नेतागण मौजूद रहेंगे। वहीं, नामांकन से पूर्व एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में पुर्वी विधानसभा अंतर्गत सातों मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्रित होंगे। एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह 9 बजे से वरीय नेताओं, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो जाएगा। एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से कार्यकर्ताओं का हुजूम एग्रिको गोलचक्कर के रास्ते भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचेगी। जहां सुबह 10 बजे शीतला माता का पूजन एवं आशीर्वाद लेने के पश्चात प्रत्याशी पूर्णिमा साहू शुभ विजय मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री संजीव सिंह ने बताया कि पूर्णिमा साहू के नामांकन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रीय रूप से लगे हैं। नामांकन के साथ ही भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की विजय यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यह नामांकन समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आगामी चुनावी जीत की दिशा में हमारा पहला कदम होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी की गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से नामांकन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर