WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने थामा भाजपा का दामन

SHARE:

 जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने विधिवत रूप से कराया पार्टी में शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। यह ऐतिहासिक क्षण साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में संपन्न हुआ। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की उपस्थिति में बुलू रानी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हुई। सुधांशु ओझा ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया और शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान सुरजा सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, और राहुल ठाकुर व अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा में शामिल होने पर बुलू रानी सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसा परिवार है, जहां काम करने का अवसर बेहतरीन है। मैं भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों से प्रभावित हूं और अब मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करूंगी। वे पहली भी भाजपा में रही हैं और फिरसे भाजपा परिवार में आकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बुलू रानी सिंह के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। वे पार्टी के कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनका अनुभव और निष्ठा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पोटका विधानसभा के प्रभारी और आदित्यपुर के पूर्व उपमहापौर अमित सिंह (बॉबी सिंह), भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, शशांक शेखर व पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर