Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Jamshedpur : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने काले से लिया आशीर्वाद, काले ने मिठाई खिलाकर विजयी भव: का दिया आशीर्वाद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पूरी सक्रियता से अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। अपने संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति निष्ठा को मजबूत करते हुए गुरुवार को उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कई प्रमुख नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात की। इसी क्रम में, पूर्णिमा साहू ने भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से उनके आवास पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। काले ने उन्हें मिठाई खिलाकर न सिर्फ अपनी शुभकामनाएं दीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों और संस्कारों का भी जिक्र किया।

उन्होंने पूर्णिमा साहू की परिश्रम, समर्पण और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें चुनावी विजय का आशीर्वाद दिया। पूर्णिमा साहू के द्वारा लगातार पार्टी के वरीय नेताओं से मिलकर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेना दर्शाता है कि वे भाजपा के आदर्शों का पालन करते हुए नेताओं एवं जनता के प्रति सम्मान की परंपरा को और प्रगाढ़ कर रही हैं। वहीं, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का यह समर्थन न केवल व्यक्तिगत स्तर पर उत्साहजनक है, बल्कि संगठनात्मक एकता और भाजपा की सामूहिक शक्ति का भी प्रतीक है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, पूर्णिमा साहू ने अन्य नेताओं से भी मुलाकात की जिनमें गुरुदेव सिंह राजा, स्वर्गीय मनिंदर चौधरी के परिजन, मान्तु बनर्जी, कृष्णा साहू एवं अन्य शामिल हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर