Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

कटक स्टेशन से लापता शिव बालक सिंह के परिजन वरीय पुलिस अधीक्षक से मिले

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

मानगो महावीर कॉलोनी के रहने वाली नीलू देवी अपने परिवार के साथ जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने पति शिव बालक सिंह के कटक स्टेशन से लापता हो जाने की जानकारी दिया . भाजपा नेता विकास सिंह के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची नीलू देवी ने बताया 21 फरवरी को नीलू देवी अपने पति शिव बालक सिंह के साथ श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन हेतु उत्कल ट्रेन से पूरी जा रही थी .

22 फरवरी को उसी बोगी में सफर कर रहे एक बच्चे की तबीयत खराब हो जाने पर बच्चे के परिजनों ने बच्चे को लेकर कटक स्टेशन में उतर गए थे एक ही बोगी में सफर करने के कारण शिव बालक सिंह के तबीयत खराब हुए बच्चे के परिजनों से मेल मिलाप बढ़ जाने के कारण शिव बालक सिंह भी कटक स्टेशन में उतर गए थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

उत्कल ट्रेन कटक स्टेशन से खुलकर जब भुवनेश्वर के लिए चली तब नीलू देवी ने देखा कि उनके पति बोगी में नहीं है अगले स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद नीलू देवी वापस कटक आकर कटक के रेल अस्पताल में जाकर अपने पति की खोज बिन आरंभ की लेकिन कुछ पता नहीं चला कटक के जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ चारों ओर गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए गए हैं पांच दिन बीत जाने के बाद शिव बालक सिंह का कुछ भी पता नहीं चला .

कटक स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने नीलु देवी को बताया की स्टेशन के लगे कैमरे खराब है मरम्मत का कार्य चल रहा है इसीलिए कैमरे से कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है . भाजपा नेता विकास सिंह के साथ नीलू देवी ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटक के पुलिस अधीक्षक से बात कर विभागीय पत्राचार करने की बात कही. मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा नीलू देवी के साथ उड़ीसा के राज भवन जाकर महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात कर शिवबालक सिंह को खोजवाने की गुहार लगाई जाएगी . मौके में मुख्य रूप से नीलू देवी के साथ विकास सिंह,संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा, विजय ओझा, विनय कुमार,सचिन कुमार सिंह, सहित परिवार के लोग मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर