Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Fateh Live Impact : नवनीत तिवारी‌ समेत अन्य पर मामला दर्ज, संदर्भ – अभिजीत कंपनी में सुनियोजित चोरी का 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला-खरसावां जिले के खरसंवा में बुरूडीह गांव स्थित बंद पड़ी अभिजीत कंपनी से चोरी का स्क्रैप खरीद-बिक्री मामले में आखिरकार चौथे दिन आदित्यपुर पुलिस को मामला दर्ज करना ही पड़ा. फर्जी जीएसटी बिल के आधार पर डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप उरांव द्वारा पकड़े गए ट्रक संख्या जेएच 12 जी 4709 को तीन दिन तक जांच करने के बाद पुलिस ने फिलहाल चार नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही फतेह लाईव की लगातार चल रही खबरों पर भी मुहर लग गई है.

आरोपी नवनीत तिवारी

पुलिस की मानें तो इस मामले में आदित्यपुर निवासी नवनीत इंटरप्राइजेज के मालिक नवनीत तिवारी, जुगसलाई नया बाजार स्थित मां भगवती इंटरप्राइजेज के मालिक पंकज खंडेलवाल, टाटा कांड्रा ट्रांसपोर्ट के अमर जी, ट्रक मालिक सहित अन्य पर गैरजमानतीय धाराओं और जीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस संदर्भ में डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप उरांव से पूछे जाने पर बताया कि हमारे मोबाइल नंबर पर 31 मार्च रविवार की रात 9.00 बजे के लगभग एक फोन कॉल आया, जिस पर आदित्यपुर में मधुबन के नजदीक एक स्क्रैप गोदाम से चोरी का माल लेकर ओवरलोड ट्रक की नंबर सहित सूचना मिली. इस सूचना के बाद उक्त वाहन को पकड़ा गया तो मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद वाहन को पकड़ने के बाद आदित्यपुर थाना को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया.

डीएसपी प्रदीप उरांव ने बताया कि इस तरह के मामलों की सूचना मिलने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होने बताया कि अभिजीत कंपनी के अलावा भी अगर कहीं से भी चोरी का माल ढुलाई, फर्जी कागजात, ओवरलोड या अन्य किसी तरह की भी शिकायतें मिली तो आरोपी का वाहन जप्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर