Fateh Live Empact : पोटका की भाजपा प्रत्याशी रुठों को मनाने पहुंची घाघीडीह मंडल, कार्यकर्ताओं की मांग पर अध्यक्ष को रखा दूर, कार्यकर्त्ता माने

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चुनावी रणभूमि के बीच पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सबसे मजबूत गढ़ कहे जाने वाले घाघीडीह मंडल में भाजपाइयों के बीच फूट होने और उससे प्रत्याशी मीरा मुंडा को चुनाव में नुकसान होने सम्बंधित खबर फतेह लाइव ने शनिवार को प्रकाशित की थी. फतेह लाइव में छपी इस खबर का असर यह हुआ कि प्रत्याशी मीरा मुंडा शनिवार शाम को ही घाघीडीह मंडल आ धमकी. यहां कीताडीह स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा ऊर्फ बॉबी के घर में बैठक हुई. बैठक में कई मंच मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस बैठक में आने से पूर्व सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने यह प्रस्ताव प्रत्याशी के समक्ष रख दिया था कि वह इस बैठक में तभी आएंगे, जब मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार नहीं रहेंगे. तब क्या था आनंद कुमार को किनारे कर दिया गया और कार्यकर्ताओं से बैठक कर उन्हें भी चुनाव में लग जाने के लिए तैयार किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यहां से बैठक करने के बाद प्रत्याशी मीरा मुंडा नाराज सिख नेता और संयुक्त बागबेड़ा मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे धर्म वालिया ऊर्फ बंटी वालिया के घर भी गई. बंटी चुनाव संचालन समिति में सिखों को भागीदारी नहीं मिलने से नाराज थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. मीरा मुंडा यहां भी बंटी को मनाने और वापस पार्टी में लाने में सफल रही. प्रत्याशी मीरा मुंडा की इस कामयाबी पर इंडिया गठबंधन और झामुमो के प्रत्याशी संजीव सरदार को झटका लग सकता है.

किताडीह में हुई बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष ललन यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशि यादव, घाघीडीह मंडल के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कृष्ण चंद्र पात्रो, महामंत्री सुशील सिंह, घाघीडीह मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, ओबीसी मोर्चा घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष बलराम ठाकुर, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बिट्टू शाह, घाघीडीह मंडल के कोषाध्यक्ष सपन दास, पंचायत समिति सदस्य आजाद सामद, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष सिन्हा, राजेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, श्याम राव बालाजी, संतोष कुमार, बलवंत सिंह, बंटी वालिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य राना डे, घाघीडीह मंडल के मंत्री भोला यादव, वरुण दुबे एवं पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें