WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Mango Gurudwara : चार साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादत को समर्पित होगा गुरमत समागम

SHARE:

21 से 27 दिसंबर तक धार्मिक कार्यक्रम, अखंड पाठ, नगर कीर्तन और गुरमत समागम का आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा में चार साहिबजादों, माता गुजरी कौर जी तथा अनेक सिख शहीदों की शहादत को समर्पित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाले गुरमत समागम के दौरान कथा, कीर्तन, रागी-जथों द्वारा गुरबाणी तथा विशेष दीवान सजाए जाएंगे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयोजक मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर से शहादत सप्ताह तक अखंड पाठ साहिब की लड़ी शुरू की जाएगी। संगत की ओर से साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के भोग पाठ शहीदों की याद में समर्पित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान शब्द के दीवान भी सजाए जाएंगे। इसमें प्रमुख रागी, ढाडी, कीर्तनिए तथा प्रचारक गुरबाणी विचारों के माध्यम से संगत को चार साहिबजादों, माता गुजरी कौर जी तथा सिख शहीदों के इतिहास और उनकी शहादत से अवगत कराएंगे।

इसके अलावा मानगो गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के नेतृत्व में निकलने वाले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की उम्मीद है।

समागम के दौरान संगत के लिए गुरु का लंगर भी लगाया जाएगा। लंगर की सेवा संगत द्वारा की जाएगी। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने और चार साहिबजादों, माता गुजरी कौर जी तथा शहीद सिखों की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर