Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Follow up of accident near Tatanagar station : बे-टाइम हाइवा के चलने से लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, परसुडीह के मृत दंपत्ति की 18 साल की बेटी हुई बेसहारा, 10 साल पहले बेटे की भी दुर्घटना में ही हो गई थी मौत, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत एरिया मैनेजर आवास के पास महुआ गली टाटा हाता मुख्य मार्ग में बाइक सवार को अनियंत्रित डंपर ने चपेट में लिया था. उनकी पहचान परसुडीह प्रमथनगर निवासी अभिजीत चक्रवर्ती व उनकी धर्मपत्नी नूपुर चक्रवर्ती के रूप में हुई है. वह बाजार करके घर लौट रहे थे. उनकी 18 साल की बेटी घर में ही थी. सूचना पाकर वह मौके पर पहुंची. वह अब बेसहारा हो गई है. उसके पिता अभिजीत चौधरी टाटा स्टील से रिटायर्ड कर्मचारी है. मालूम हुआ कि 10 साल पहले उनके बेटे की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई थी. यह वाक्या सुनकर हर कोई के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे. 

रात करीब 8 बजे हुई इस घटना में जहां घटनास्थल पर ही दंपति की मौत हो गई. इधर आक्रोशित लोगों ने टाटा हाता मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मृतक दंपति स्टेशन से प्रमथ नगर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही हाईवा ने अभिजीत चक्रवर्ती और नूपुर चक्रवर्ती को अपनी चपेट में ले लिया था. जहां घटनास्थल ही दोनों की मौत हो गई. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टाटा हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे, इस दौरान विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम समेत बागबेड़ा जुगसलाई परसुडीह थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगी.

आक्रोशित लोगों ने जिला पुलिस की एक ना मानी ओर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे, फिलहाल स्थानीय लोगों का प्रदर्शन जारी है. जहां पुलिस उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ वाहन चेकिंग में व्यस्त है और सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, नो एंट्री में हाईवा के घुस जाने से यह घटना घटी है, जब तक मुवाज़े की बात नहीं हो जाएगी तब तक शव नहीं जाने दिया जाएगा.

पुलिस को करनी पड़ी लाठीचार्ज

काफी समझाने के बाद भी जब स्थानीय नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तीतर बितर करने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस की लाठी चार्ज के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और फिर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. झामुमो नेता मानिक मल्लिक भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे. पुलिस से इस दौरान उनकी भी कड़ी नोकझोंक हुई. समाचार लिखे जाने तक भीड़ नियंत्रण कर ली गई थी. 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर