Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

SHARE:

  • विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान देने को कहा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के तहत कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने सभी विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों से बच्चों और शिक्षकों की संख्या, बच्चों को मिल रही सुविधाओं, मध्यान भोजन समेत कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है और जहां उपस्थिति कम है, वहां इसे बढ़ाने के प्रयास किए जाएं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड में जिलाध्यक्षों का पुनर्गठन किया

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

उपायुक्त रामनिवास यादव ने यह भी कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के बारे में जागरूक करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा के साथ बच्चों को मिलने वाली मध्यान भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त न करने के भी कड़े निर्देश दिए. इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने योजना की वर्तमान स्थिति और आवश्यक सुधारों पर विस्तार से जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुजराती स्कूल में मनाया गया पर्यावरण दिवस

विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

बैठक के बाद समाहरणालय सभागार में “निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान” विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया. इस दौरान मादक पदार्थों के दुष्परिणाम और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि बच्चे समाज और देश की पूंजी हैं, उन्हें सही दिशा देना हम सबका कर्तव्य है. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से आग्रह किया कि वे बच्चों को मादक पदार्थों की पहचान, इसके दुष्परिणामों और रोकथाम के उपायों से अवगत कराएं, ताकि उनका शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास हो सके. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर