WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih Gurudwara : जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश दिहाड़े पर संगत ने गुरु घर की खुशियां बटोरी, नवनिर्मित गुरु दरबार संगत को सुपुर्द, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिखों के जागृत ज्योत, जुगो जुग अटल धन-धन श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश दिवस (प्रकाश दिहाड़ा) रविवार को पूरे हर्ष उल्लास के साथ गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारे में मनाया गया। इसके साथ ही साथ नवीनीकरण गुरुद्वारा हॉल भी संगत को सुपुर्द किया गया.

यह भी पढ़े : ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖ਼ੇ ਜੇ ਪੀ ਨੱਡਾ ਦੀ ਫੇਰੀ ਤੇ ਹੋਈ ਬੇਹੂਰਮਤੀ, ਸੰਗਤਾਂ ਅੰਦਰ ਰੋਸ, ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਅਸਤੀਫੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैरागमयी बाणी सुनकर संगत हुई निहाल

इसे लेकर दो दिन पूर्व से ही अमृतमयी बाणी श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया था, जिसका भोग पड़ा। इसके उपरांत गुरुद्वारे में लगातार शब्द कीर्तन का दौरा चला, जिसमें स्थानीय रागी जत्था ने मधुर शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के इतिहास पर प्रकाश डाला और संगत को निहाल किया।

विधायक ने टेका माथा

इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। वहीं इस मौके पर गिरिडीह के सदर विधायक संदीप कुमार सोनू भी गुरुद्वारा पहुंचे तथा माथा टेका। इस मौके पर भव्य रूप से लंगर का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

इनका रहा सहयोग

समागम में मौजूद श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के पूर्व प्रधान डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा ने इस पर पूर्ण रूप से प्रकाश डालते हुए जानकारी दी। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव नरेंद्र सिंह, सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार कुंवरजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार गुरुभेज सिंह कालरा, सरदार जोरावर सिंह सलूजा, सरदार तरनजीत सिंह सलूजा सहित सिख समुदाय के गणमान्य का सराहनीय सहयोग रहा।

यह भी पढ़े : ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖ਼ੇ ਜੇ ਪੀ ਨੱਡਾ ਦੀ ਫੇਰੀ ਤੇ ਹੋਈ ਬੇਹੂਰਮਤੀ, ਸੰਗਤਾਂ ਅੰਦਰ ਰੋਸ, ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਅਸਤੀਫੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर