Sonari Gurudwara : आज्ञा भई अकाल की, तभै चलायो पंथ, सब सिखन को हुक्म है….

SHARE:

जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहेब के प्रकाश उत्सव पर मंत्री बन्ना गुप्ता और झारखंड सिख समन्वय समिति की टीम सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज्ञा भई अकाल की, तभै चलायो पंथ, सब सिखन को हुक्म है गुरु मानयो ग्रंथ… के महावाक अनुसार रविवार को जमशेदपुर की शान सोनारी गुरुद्वारा में जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहेब का पहला प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया. प्रधान तारा सिंह की अध्यक्षता में विशेष तैयारियां की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Giridih Gurudwara : जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश दिहाड़े पर संगत ने गुरु घर की खुशियां बटोरी, नवनिर्मित गुरु दरबार संगत को सुपुर्द, देखें – Video

बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ संगत सुबह से ही अपने हाजर नाजर गुरु के दीदार करने पहुंचने लगी. सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत स्त्री सत्संग सभा की बहनों ने कीर्तन दरबार में हाज़िर होकर संगत को निहाल किया. तत्पश्चात् साकची गुरुद्वारा के जवद्दी टकसाल के भाई संदीप सिंह और हेड ग्रंथि भाई रामप्रीत सिंह जी ने मधुर वाणी में सम्मोहक कीर्तन कर संगत को निहाल किया. आज के समागम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

विशेष रूप से सुश्री जी. दिव्या राव सुपुत्री जी लोकेश्वर राव बारीडीह निवासी को अगस्त 2024 में जयपुर में आयोजित ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में चैंपियन होने पर शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. वह नवंबर में कम्बोडिया में ८६ देशों की प्रतियोगिता में भी भाग लेंगी. उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच बांटा गया.

इन्हें भी किया गया सम्मानित

झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक गुरमुख सिंह मुखे, अध्यक्ष तारा सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह अम्बे, तरसेम सिंह सेंमे , दलबीर सिंह पदरी, जसबीर सिंह पदरी, दलजीत सिंह दल्ली, त्रिलोक सिंह, इंदर सिंह इंदर, बलजीत सिंह, बिरसानगर गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान परमजीत सिंह रोशन, प्रीतम सिंह , अमरजीत सिंह राजू, मान सिंह, सुरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, गुलशन सिंह सभी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें