Guru Nanak Jayanti : नगर कीर्तन में सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने बांटी सेवा, बुलेट में पटाखे चलाने और बैनर में गुरु की तस्वीर लगाने पर सख्त पाबंदी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गुरुनानक देव जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर सेंट्रल सिख नौजवान की एक बैठक प्रधान सरदार अमरीक सिंह की प्रधानगी में साकची स्थित सेंट्रल गुरूद्वारा कमिटी कार्यालय में रखी गई. सर्व प्रथम सभा के महासचिव रंजीत सिंह ने अरदास की. उपरांत सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ी.

सभा की बैठक में मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान रह चुके सुरजीत सिंह मौजूद रहे. उन्होंने सभा के सदस्यों के बीच अपने विचार रखे. उसके उपरांत सभी की यूनिटों के बीच सेवा का विस्तार किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

किसे क्या सेवा में लगाया गया

1. फ्रंट की सेवा: जेम्को आजाद बस्ती
2. झंडे और रस्सी की सेवा: बारीडीह और बर्मामाइंस
3. पालकी साहिब से आखिर तक दाएं ओर: गौरी शंकर रोड,कदमा, संतकुटिया
4. पालकी साहिब से आखिर तक बाई ओर: साकची,सीतारामडेरा, मनीफिट
5. पालकी साहिब से आगे दाई ओर: टिंपलेट
6. पालकी साहिब से आगे बाई ओर: तार कम्पनी,टेल्को
7. फ्रंट से पालकी साहिब तक दाएं ओर: कीताडीह, सरजामदा
8. फ्रंट से पालकी साहिब तक बाई ओर: साकची, गोलपहाड़ी,बिरसानगर
9. नगर कीर्तन की समाप्ति पर: कदमा, मानगो

ये होंगे कंट्रोलर

अमरीक सिंह, सुखवंत सिंह, गुरबचन सिंह राजू, मनिंदर सिंह, हर्ष सिंह, नवनीत सिंह, जसकरण सिंह, रौनक सिंह,जसपाल सिंह, अमनवीर सिंह.

बुलेट में न चलाएं पटाखे

सभा के महासचिव सुखवंत सिंह एवं रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से नौजवानों से अपील की है कि वो बुलेट में पटाखें न फोड़े, अन्यथा जिला प्रशासन के सहयोग से करवाई की जाएगी. सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक एवं संगत से अपील की है कि वो शुभकामना संदेश वाले बैनर में गुरुओं की तस्वीर न लगाए.

बैठक में मुख्य रूप से सभी यूनिटों के प्रधान और महासचिव उपस्थित रहे,अंत में सभा के वाइस चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह राजू ने सभी का धन्यवाद किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर