WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ichagarh : फुटबॉल मैच देखने गये व्यक्ति का कुएं से मिला शव

SHARE:

  • परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो टोला दयालटांड़ गांव के एक कुएं से बुधवार को एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान दीरीडारी निवासी 32 वर्षीय सुबोध गोप उर्फ घासीया के रूप में किया गया. इधर सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुआं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के अलावा उसका एक 12 वर्ष की बेटी और 9 वर्ष का बेटा है. उसके शव के कुआं से निकालते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पत्नी और गोतनी बेहोश हो गई. मिली जानकारी के अनुसार वह बीते रविवार को घर से अपने बाइक से फुटबॉल खेल देखने के लिए तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुंदा गया था, फिर घर वापस नहीं लौटा. सुबोध गोप ट्रैक्टर चालक का काम करता था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 13 व 14 दिसंबर को

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिजनों को जानकारी मिली थी कि फुटबॉल खेलने के बाद वह दोस्तों के साथ दयलाटांढ़ में एक भट्टी पर शराब पीने बैठा था. हालांकि, वह दूसरे दिन भी घर वापस नहीं लौटा. मृतक की पत्नी कोकिला देवी ने मंगलवार को ईचागढ़ थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज करायी और सुबह उसके पति का शव कुएं से बरामद किया गया. मृतक के भाई अघनु गोप का कहना है कि रविवार को मेला गया था और एक शराब भट्टी में रात को दोस्तों के साथ शराब पीया था. उन्होंने हत्या कर कुएं में डालने की आशंका जताई है. वहीं थाना प्रभारी विक्रम आदित्य पांडे ने बताया कि थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज की गई है. इस बीच उसका शव बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और हर पहलू पर जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर