Jamshedpur : जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की बैठक में डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय

SHARE:

  • सीएससी, झारसेवा और अन्य सरकारी सेवाओं के डिजिटल लाभों पर चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की. बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-सचिव अनिकेत सचान, एसडीओ शताब्दी मजूमदार, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, पंचायती राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से जनता तक पहुंचाने और उनकी गुणवत्ता को बढ़ाने पर विचार करना था. बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), झारसेवा, आय-जाति प्रमाण पत्र, आधार सेवा, भारतनेट, ई-हॉस्पिटल, और झारनेट जैसी योजनाओं पर गहन समीक्षा की गई. विशेष रूप से पंचायत भवनों को डिजिटली सशक्त बनाने और विभिन्न सरकारी सेवाओं को और अधिक सुगमता से जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक में 25,000 ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त श्री मित्तल ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को बेहतर कार्य करने और अधिकतम सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि डिजिटल सेवाओं का लाभ जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे. इसके अलावा, झारसेवा पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, और अन्य प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों के सुधार और सीएससी द्वारा संचालित आधार केंद्रों में त्रुटियों को ठीक करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए. पंचायत भवनों में भारतनेट की सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए बीएसएनएल के डीजीएम को निर्देशित किया गया. इसके साथ ही, सरकारी कार्यालयों में झारनेट की इंटरनेट स्पीड को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी सुधार की योजना बनाई गई. बैठक में ई-हॉस्पिटल सेवा को सीएचसी और पीएचसी जैसे अन्य अस्पतालों में भी लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे लोग घर बैठे मेडिकल सेवाओं का लाभ उठा सकें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें