Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Big News : महुआडांड़ प्रखंड के दुरूप पंचायत के दौना ग्राम में नक्सलियों ने की 1 की हत्या, 2 को बुरी तरह से पीटा

SHARE:

महुआडांड़ से शहजाद आलम

बहुत दिनों के बाद माओवादियों के द्वारा इस क्षेत्र में इस तरह का घटना को अंजाम दिया गया है। नेतरहाट थाना क्षेत्र के दुरूप पंचायत के दौना ग्राम में हथियारबंद माओवादी दस्ता के द्वारा गांव के तीन व्यक्ति को पकड़कर बुरी तरह से पीटा गया.  जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हैं. अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक को गोली मारी गई है, या लाठी डंडा से पीटने के दौरान उसकी मौत हुई है.

नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना ग्राम के रहने वाले देवकुमार प्रजापति व अन्य दो व्यक्तियों को माओवादियों के द्वारा अगवा कर लिया गया था। जिसके उपरांत माओवादियों के द्वारा तीनों व्यक्ति को लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार देव कुमार प्रजापति की मौत हो गयी. वहीँ, जो व्यक्ति अगवा किए गए थे. वह गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद माओवादियों का दस्ता वहां से फरार हो गया. घटना को लेकर गांव व क्षेत्र के लोग काफी दहशत में है. कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने को तैयार नहीं है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटनास्थल की ओर पुलिस हो चूकी है रवाना

इस घटना की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत पुलिस प्रशासन घटना स्थल की ओर दल बल के साथ रवाना हो चूकी है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही घटना को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकती है. फिलहाल घटना की लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

दो दिन पूर्व भी गांव में आए थे नक्सली

जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व भी हथियार बंद नक्सलियों का दस्ता गांव में आया हुआ था, जो लगभग 8 से 10 के करीब थे ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है और कुछ लोगों के बारे में पूछताछ कर रहे थे. उन लोगों को ढुंढ़ने का प्रयास भी किया जा रहा था, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएऔर नक्सलियों का दस्ता गांव से लौट गया था.

ज्ञात हो कि बहुत दिनों से माओवादियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया दिया गया था. ऐसा लगता है अपना वर्चस्व कायम रखने को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. दौना ग्राम नेतरहाट थाना व महुआडांड़ थाना से काफी दूर और जंगल के करीब है, जिसके कारण नक्सली आराम से वहां अपना पनाह ले सकते हैं.

वैसे भी यह क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है. दौना ग्राम जबकि नेतरहाट थाना क्षेत्र में पड़ता है और वहां से पुलिस प्रशासन को आने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. खासकर बरसात के दिनों में जंगल के रास्ते प्रशासन को आना काफी मशक्कत भरी हो सकती है. अगर प्रशासन को इस क्षेत्र में जाना है तो पहले महुआडांड़ आना होगा उसके बाद प्रशासन उस क्षेत्र में जा सकती है. इसीलिए नक्सलियों के लिए एक अच्छा स्थान माना जाता है. नक्सलियों के द्वारा वहां तांडव मचा कर आराम से निकला जा सकता है. इसीलिए नक्सलियों के द्वारा ऐसे ही क्षेत्रों का चयन किया जाता रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर