Breaking News
South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सदर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों को छह माह से नहीं मिला वेतन,  देखें- Video

SHARE:

जमशेदपुर।

खासमहल स्थित सदर अस्पताल में तैनात गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है. अपनी वेतन संबंधित समस्याओं को लेकर गुरुवार को गृह रक्षा वाहिनी के जवानों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएस जुझार मांझी से मुलाकात कर जल्द से जल्द इस ओर पहल करने का आग्रह किया. जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में खास महल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल में 42 गृह रक्षा वाहिनी के महिला पुरुष जवान तैनात हैं. अन्य अस्पतालों और संस्थानों में तैनात जवानों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से वेतन का भुगतान किया जा चुका है.

खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भी पूर्व में आउटसोर्सिंग के माध्यम से इनका वेतन का भुगतान किया जाता था और अब विभाग द्वारा छह महीने से इनका वेतन रोक दिया जाना विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है. छह महीने से वेतन नहीं मिलने से इनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. परिवार पालना इनके लिए मुश्किल हो गया है. कई बार पत्राचार करने के बाद भी इनके वेतन संबंधी समस्या का हल नहीं हो रहा है. थक हारकर इन्होंने सिविल सर्जन से मुलाकात कर जल्द से जल्द वेतन भुगतान संबंधित समस्या में हस्तक्षेप कर हल निकालने की मांग की. जहां सिविल सर्जन द्वारा इन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द इनकी वेतन संबंधित समस्याएं दूर की जाएगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर