Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : कदमा में सोनारी के युवक की पीट-पीट कर ह*त्या, शराब पीने में हुआ था विवाद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के तिस्ता रोड स्थित क्वार्टर नंबर 22 में रविवार रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में सोनारी पंचवटीनगर निवासी विकास पासवान (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. विकास सीएच एरिया में एक कारोबारी की कार चलाता था. घटना रविवार रात 8 बजे से 11 बजे के बीच हुई, जब विकास अपनी मौसेरी बहन रिंकी देवी के घर आया था.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : सोनारी में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी भेजा गया जेल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उसी दौरान रिंकी का ममेरा भाई राज बहादुर भी वहां मौजूद था. शराब पीते समय दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई. आरोप है कि राज बहादुर ने विकास की बेरहमी से पिटाई कर दी. रात 11 बजे विकास की पत्नी रूपा कुमारी को फोन पर घटना की जानकारी मिली. वह तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल पति को टीएमएच अस्पताल ले गईं, जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने रुपए के अभाव में शव सौंपने से इनकार कर दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही कदमा पुलिस सक्रिय हुई. मृतक की पत्नी रूपा कुमारी के बयान पर राज बहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा. डॉक्टरों के अनुसार, विकास के सिर के पिछले हिस्से समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे चोट के निशान हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर