Jamshedpur : मानगो गुरुद्वारा में बच्चों ने सीखी दस्तार सजाने की बारीकियां,  युवाओं में बढ़ रहा क्रेज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शहर के सिख युवाओं में पगड़ी का क्रेज बढ़ रहा है। यह बहुत अच्छी खबर है। यही वजह है कि विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के सौजन्य से नौजवान सभा लगातार पगड़ी सिखाने की क्लासें आयोजित कर रही हैं। इसी कड़ी में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो में 32 बच्चे ने सिखों के सर का ताज कहे जाने वाले, दस्तार सजाने की कला की बारीकियों से अवगत हुए। रविवार को मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और टर्बन बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय दस्तार सिखलाई शिविर में बच्चों ने उत्सुकता दिखाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिख युवकों को भारतीय सेना में भर्ती होने के गुर बतायेंगे कैप्टन सुखविंदर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर के टर्बनेटर के नाम से लोकप्रिय राजकमल सिंह और संदीप सिंह ने बच्चो को दस्तार सजाने के विभिन्न प्रकार जैसे मोरनी, पटियालाशाही, अमृतसरी, वट्टां वाली और दुमाला को सुन्दर तरीके से सजाने की बारीकियों को बताया। शिविर में मानगो के आलावा जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र से मानगो पहुंच कर दस्तार सिखलाई शिविर में भाग लिया।

मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने पहुंचकर प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की। मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू के अलावा सरदार भगवान सिंह, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखविंदर सिंह राजू, जगदीप सिंह, गुरबचन सिंह राजू, मनदीप सिंह, साहबदीप सिंह सहित राजकमलजीत सिंह और संदीप सिंह ने शिविर की सफलता में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Kolkata : चक्रवात रेमल ने बंगाल में कहर बरपाना शुरू किया

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें