Saraikela : कपाली में दुकानदार से युवकों ने मांगा कैश, मना करने पर की मारपीट, व्यापारियों में रोष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिले के अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप स्थित अलीना आइस पॉइंट में शुक्रवार दोपहर एक अप्रिय घटना घटित हुई. कुछ युवकों ने दुकानदार मोहम्मद शाहनवाज शरीफ से जबरन कैश की मांग की और इंकार करने पर उसके साथ मारपीट कर दी. घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद लगभग दो से तीन बजे के बीच तीन-चार युवक दुकान पर पहुंचे.

उनमें से एक युवक ने ऑनलाइन भुगतान करते हुए कैश की मांग की. जब दुकानदार ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसके पास पर्याप्त नकद नहीं है, तो युवकों ने बहस शुरू कर दी जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. शाहनवाज ने बताया कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसे दुकान के भीतर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर पिटाई की. इस दौरान उन्होंने दुकान का सामान भी फेंक दिया. दुकानदार ने आगे बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की घटना हुई हो. आरोपी युवक पहले भी इस प्रकार की हरकत कर चुके हैं और उसके छोटे भाई से भी इसी तरह दुर्व्यवहार किया हैं. मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शाहनवाज ने मामले की शिकायत कपाली थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपी युवक पास के इलाके के ही रहने वाले हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है. कपाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर रोष है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर