Breaking News
ChiragPaswan: ‘सीएम बना तो क्या करेंगे?’ लड़की के सवाल पर चिराग का दिलचस्प जवाब- ‘उससे बड़ी पदवी तो चिराग भैया बना दिया’ MANDAR VIRAL VIDEO: जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में बवाल! मंदार पर्वत पर लड़की से गुंडई, हाथ पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल CEC : CEC ज्ञानेश कुमार पर बढ़ा कानूनी और सियासी दबाव, बॉम्बे HC पहुंचा मामला; 14 आदेश रद्द करने की मांग Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5% बोनस, 28 कर्मियों में बंटेंगे ₹13.60 लाख Update on the dacoity in Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित, बैंक प्रबंधन का भी आया बयान Jamshedpur : संगठन मंत्री कर्मवीर झारखंड से पहले हट जाते तो नहीं होती भाजपा की दुर्दशा : विकास सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

GIRIDIH : बरगंडा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला का उद्घाटन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.
बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ अनुज कुमार, प्राचार्य गिरिडीह महाविद्यालय, विशिष्ट अतिथि श्रीकांत यशवंत विस्पुते सदर एसडीएम, अजय कुमार तिवारी प्रदेश सचिव, विद्या विकास समिति झारखंड, समिति सचिव डॉ पवन मिश्रा, उपाध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिन्हा एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का संचालन ब्रेन कुमार टुड्डू एवं धन्यवाद ज्ञापन उमेश कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर अतिथियों को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस विज्ञान मेले में झारखंड प्रांत के आठ विभाग से कुल 807 भैया- बहन एवं संरक्षक आचार्य-दीदी उपस्थित हुए।

मौके पर प्रदेश सचिव ने कहा कि प्राचीन एवं अर्वाचीन ज्ञान से हमें बच्चों को परिचित कराना है।कदम-कदम पर विज्ञान है।ऊंची डिग्री प्राप्त करने के बाद भी हमें अपने संस्कारों को नहीं छोड़ना चाहिए।अध्ययन के साथ-साथ नवाचार अपने आप में विकसित हो ऐसा हमें बनना है। पंचकोश के विकास से ही भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास होगा। बचपन से ही कर्तव्य बोध होना चाहिए।स्वयं नेतृत्वकर्त्ता बनकर राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का संपूर्ण विकास होता है। विज्ञान के साथ कला की भी आवश्यकता होती है। कला ही विज्ञान से परे नहीं है। विज्ञान प्रश्न पूछने के लिए आपको मजबूर करता है।बाहर की दुनिया के बारे में जब तक आप नहीं सोचेंगे,कुछ भी अच्छे नहीं कर सकते।

ज्ञान, विज्ञान और गणित मानव के विकास में सहायक होते हैं।मैं यहां क्यों हूं? इसका प्रमाण क्या है? क्योंकि मैं यहां सोच सकता हूं और कुछ कर सकता हूं।
डॉ अनुज कुमार ने कहा कि विज्ञान की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।तलीन्नता, तजुर्बा,त्याग, तपस्या और जज्बा का हमारे जीवन में महती आवश्यकता है। अच्छाइयों को आत्मसात करें और जीवन में सदैव आगे बढ़ने का प्रयास करे।विज्ञान मेला चुनौतियों का हल ढूंढने की प्रवृत्ति को विकसित करने का एक माध्यम है।प्रदर्श के जरिए बच्चे अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का परिचय देते हैं। कार्यक्रम में पूर्णकालिक ओमप्रकाश सिन्हा, अखिलेश कुमार, नीरज लाल, तुलसी प्रसाद ठाकुर, ब्रजेश कुमार सिंह, रमेश कुमार, संजीव कुमार, शर्मेंद्र साहू, राजीव रंजन, रामजी प्रसाद, मनोज छापरिया, प्रभात सेठी आदि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर