WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamahedpur : बागबेड़ा में राम मनोहर लोहिया संस्थान के नेत्र यज्ञ में पहुंचे राजपाल, मरीजों के आंखों की पट्टी खोली, अस्पताल के लिए दो एकड़ जमीन देने के दिये आदेश, अंग्रेजी में दिया भाषण, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

बागबेड़ा राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान और रेड क्रॉस जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 705 वे नेत्र ज्योति महायज्ञ के कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान और रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जिले के उपायुक्त को दो एकड़ जमीन अस्पताल को उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

मरीजों को दी गई विदाई, संस्थान के कार्यों को सराहा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हर वर्ष राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन का मेगा कैंप लगाया जाता है। इस वर्ष भी 6 से 9 जनवरी तक 705 वां नेत्र ज्योति महायज्ञ का मेगा कैंप बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में आयोजित किया गया। इस कैप्प के अंतिम दिन रोगियों को निशुल्क दवाइयां और कंबल वितरण कर विदाई दी गई। जहां अंतिम दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिरकत जा। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कैंप के अंतिम दिन विदाई समारोह वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सहयोग करने वालों को राज्यपाल से कराया सम्मानित

इस दौरान उन्होंने इस कार्य में लगे संस्था के सदस्यों के साथ-साथ, आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले उद्यमियों कंपनी के पदाधिकारी और चिकित्सीय सेवा दे रहे चिकित्सकों को राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने कैंप में ऑपरेशन करवा चुके नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी अपने हाथों से खोलकर उन्हें दवाइयां और शॉल ओढ़ाकर उन्हें विदाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना जा। वहीं उन्होंने अपने संबोधन में राम मनोहर लोहिया व रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में मौजूद उपायुक्त को दो एकड़ जमीन अस्पताल के लिए उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

राज्यपाल को प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन के आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।कार्यक्रम स्थल में आगमन पर राज्यपाल का उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। सुगम यातायत व्यवस्था व वीआईपी मूवमेंट के दौरान शहरवासियों की सुविधा के मद्देनजर जिला प्रशासन की आवश्यक तैयारियां थी। कार्यक्रम स्थल पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल मौजूद रहे तथा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर