Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : मैकेनिकल डिप्लोमा विभाग के 10 विद्यार्थी 3 लाख के पैकेज पर लॉक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की प्लेटमेंट ईकाई की ओर से विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से प्लेटमेंट सत्र का आयोजन किया गया. प्लेटमेंट सत्र में मैकेनिकल डिप्लोमा विभाग के 10 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ. पुणे स्थित महिन्द्रा श्रीकृष्ण हरि नामक कंपनी ने विभाग के 2021-24 सत्र के रोहित कुमार, सौरभ कुमार, बिट्टू पात्रो, रोहन कुमार, जगन्नाथ साहू, मोहनलाल गोप, रोहित कुमार, सत्यम महतो, सरण कुमार गोप, विशाल धीर और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा विभाग के यश कुमार का चयन अंतिम रूप से किया.

इन सभी विद्यार्थियों का चयन विभिन्न स्तर की चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद किया गया. इन सभी विद्यार्थियों की नियुक्ति प्रशिक्षु डिप्लोमा इंजीनियर के पद पर 2.30- 3 लाख रुपये वार्षिक वेतन के अनुबंध पर किया गया है. गौरतलब है कि उक्त कम्पनी के मानव संसाधान विभाग के अधिकारी स्वयं विश्वविद्यालय आए थे और विभिन्न स्तरों पर छात्रों का कौशल जांचने के बाद चयन किया. कम्पनी के अधिकारियों ने कहा कि छात्रों को अच्छी तरह से तैयार किया गया है, जिसकी वजह से इनका सर्वांगीण विकास हो रहा है. इसके लिए उन्होंने यूनिवर्सिटी के संकाय सदस्यों को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि यहां आने वाले समय में इसी तरह से छात्रों को प्रशिक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार किया जाता रहेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा ही विद्यार्थियों को कौशलपरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिसका परिणाम है कि विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं. विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए विभिन्न विभागों के शिक्षक और प्लेटमेंट इकाई के सदस्य बधाई के पात्र हैं. उन्होंने चयनित विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना की. साथ ही बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्लेटमेंट सत्र का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है.

कई कम्पनियां अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के प्रस्ताव लेकर आ रही हैं. हमारा प्रयास है कि हम विद्यार्थियों को उनके कौशल और दक्षता के अनुसार उपयुक्त कपंनी में रोजगार प्राप्त कर पाने में उनकी सहायता कर सकें. हम विद्यार्थियों के संवाद कौशल के प्रति भी विशेष ध्यान दे रहें हैं और इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों के साथ विद्यार्थियों के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को उनके रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया में होने वाले साक्षात्कार के दौरान लाभ प्राप्त होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर