Jamshedpur : मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना लाभुकों को पावती रसीद देने की मांग उपायुक्त से की जाएगी :सुनील गुप्ता

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर:

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत हर लाभुकों को पावती रसीद क्रमांक के साथ देने की मांग जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि सुयोग्य लाभुकों को आवेदन जमा करने के पश्चात जमशेदपुर प्रखंड के पदाधिकारी के द्वारा लाभुकों को पावती रसीद देने से मना किया जा रहा है, जो की बिल्कुल गलत एवं नियम के खिलाफ है।

यह भी पढ़े : Saraikela : एनडीपीएस एक्ट में वांटेड निशा खान 113 पुड़िया ब्रॉउन शुगर के साथ हुई गिरफ्तार, एक अन्य महिला के पास भी 102 पुड़िया मिली, दोनों को भेजा गया जेल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि आवेदन जमा करने के पश्चात हर लाभुको को पावती रसीद नियमानुसार देना है, ताकि लाभुक को अपने पावती रसीद से जमा किए गए अपने फार्म का अपडेट की जानकारी हासिल हो सके। पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि सोमवार को पंचायत प्रतिनिधि का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर यथाशीघ्र लाभुकों को पावती रसीद देने की मांग करेगा।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें