Jamshedpur : मानगो में युवक ने फांसी लगाकर की आत्मह*त्या, छोटी बेटी है मृतक की

SHARE:

मां ने बाबा वैधनाथ सेवा संघ के जत्थे में बाबा धाम जाने की थी तैयारी, उससे पहले घर में पसरा मातम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित कांवर यात्रा में शामिल हो रही मानगो शंकोसाई श्याम नगर में रहने वाली मीरा दिगा के इकलौते 24 वर्षीय बेटा विजय दिगा उर्फ गुडु शनिवार रात को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. रात 1:00 गुड्डू की मां मीरा दिगा ने मामले की जानकारी विकास सिंह को दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Film Industry : दिल्ली की अभिनेत्री निधि शर्मा फिल्म बबली बिंदास में लीड रोल में आएंगी नजर, लखीमपुर खीरी में हुई है शूटिंग

देर रात विकास सिंह ने मीरा दीगा के घर जाकर मामले की जानकारी लेते हुए उलीडीह थाने में मामले की जानकारी दी. महेंद्र मैरिज हॉल में बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित बैठक में मृतक गुड्डू की मां मीरा दिगा शामिल थी.

विकास सिंह के द्वारा आयोजित कांवर यात्रा में प्रत्येक वर्ष मीरा दिगा जाया करती है. इस वर्ष भी यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने की तैयारी पूरी कर ली थी. 24 वर्षीय गुड्डू की एक छोटी बेटी है. उलीडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें