Breaking News
Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार : रामचंद्र साहिस

SHARE:

राज्य सरकार की व्यवस्था पर जताई चिंता, कहा पत्रकार तक भी सुरक्षित नहीं

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव ने आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव, आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव और राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें धमकी देने वाले की अविलम्ब गिरफ्तारी की माँग की है. झारखण्ड की वर्तमान विधि व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिस ने कहा कि यह झारखण्ड की विडंबना ही कही जायेगी कि यहाँ न तो पत्रकार सुरक्षित है और ना ही सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता ही निडर होकर अपना काम कर सकते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

कृतिवास मंडल की धमकी की मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनसूचना पदाधिकारी पोटका प्रखण्ड कार्यालय से आरटीआई मांगने से जुड़ा है और यह जनहित से जुड़ा मामला है. इसलिये इस मामले की जाँच पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा अविलम्ब करते हुए दोषी तत्वों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिये. साथ ही इस बात की भी जाँच होनी चाहिये कि इस मामले में पोटका प्रखण्ड कार्यालय के किसी पदाधिकारी या कर्मचारी की संलिप्ता तो नहीं है.

राम चन्द्र सहिस ने कहा कि कृतिवास मंडल की जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने के लिये अब-तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है और इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सूचना मांगना अधिकार है न कि कोई ग़लत काम है और कृतिवास मंडल आम जनमानस के हक एवं अधिकार के लिये निरंतर संघर्ष करते रहे हैं और लोकतंत्र में आरटीआई कार्यकर्ताओं की आवाज को किसी भी धमकी से दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि श्री मंडल अपने नियमित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान क्षेत्र का भ्रमण भी करते रहते हैं इसलिये उनकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित राज्य सरकार को की जानी चाहिय.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर