Jamshedpur : आजसू पार्टी ने मानगो चौक पर चलाया हस्ताक्षर अभियान, ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ उठाई आवाज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

28 अप्रैल को जमशेदपुर के मानगो चौक पर आजसू पार्टी द्वारा ट्रैफिक पुलिस के मनमानी अवैध वसूली और लोगों के साथ गलत व्यवहार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की, जबकि संचालन जिला के उपाध्यक्ष चंदेश्वर पांडे ने किया. इस हस्ताक्षर अभियान में करीब 500 लोगों ने भाग लिया, जिनमें महिला, पुरुष, दो पहिया वाहन चालक, टेंपो चालक और आसपास के दुकानदार शामिल थे. कन्हैया सिंह ने कहा कि यह अभियान अब चौथे चरण में है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक इस व्यवस्था को समाप्त नहीं कर दिया जाता.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : झारखंड में नक्सलियों के खात्मे के लिए पुलिस का बड़ा कदम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कन्हैया सिंह ने उठाए पांच प्रमुख मांगें, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की अपील की

अभियान के दौरान, कन्हैया सिंह ने अपनी पांच प्रमुख मांगों को भी सार्वजनिक किया, जिनमें प्रमुख थी – जमशेदपुर शहर में हेलमेट, सीट बेल्ट और कागज के नाम पर अवैध वसूली का बंद किया जाना, रांची की तर्ज पर ट्रैफिक कैमरा निगरानी शुरू करना, शहर में नो एंट्री के दौरान बड़े वाहनों का परिचालन रोकना, जांच के दौरान महिलाओं और छात्रों को विशेष रियायत देना और अपराध रोकथाम के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग. इस मौके पर आजसू पार्टी के जिला के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष संगीता कुमारी सहित कई अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें