Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीजीपीसी के सभी पदाधिकारी धर्म के मामलों में एकजुट हैं और रहेंगे : गुरमीत सिंह तोते

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह साफ किया कि सीजीपीसी के सभी पदाधिकारी वह स्तंभ है, जिसे कोई कभी अलग नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि धर्म के मामलों में सभी की राय एकजुट है. चेयरमैन तोते ने सिख समाज में इन दिनों चल रहे विवादों में प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा कि सीजीपीसी कोल्हान के सिखों की सर्वोच्च संस्था है. धर्म व कौमी मामलों में सभी पदाधिकारी एक साथ हैं.

उन्होंने कहा कि हां यह जरूर है कि मताधिकार के मामले में कुछ के विचार अलग अलग जरूर हैं, लेकिन सीजीपीसी का मामला आने पर सभी एक साथ खड़े हैं. गुरमीत सिंह तोते ने यह भी कहा की मत का प्रयोग करना सभी का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है और सिख समाज के सभी लोग अपने मत का सही प्रयोग करते आए हैं. समाज हमेशा विचार कर सही निर्णय लेने के लिए जाना जाता है. उन्होंने वैसे लोगों को चेताया कि जो लोगों के बीच गलत फहमी पैदा कर रहे हैं. वह धर्म के मामले में राजनीति नहीं करें. उन्होंने कोल्हान की समूह संगत से भी अपील की है कि वह इस तरह की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें एवं सच्चे पातशाह श्री गुरु ग्रन्थ साहेब के उपदेशों में रहकर अपने कौम की रक्षा करें. सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें. उन्होंने फिर एक बार कहा कि सीजीपीसी में किसी तरह की कोई राजनीति नहीं हावी होने देंगे. धार्मिक और कौमी मामलों में सीजीपीसी के सभी पदाधिकारी अपना दायित्व एकजुट होकर निभा रहे हैं. कोल्हान के सिख सीजीपीसी के साथ समाज के सभी अच्छे कामों के लिए हमेशा एकजुट होकर खड़े रहे हैं और आगे भी एकता का परिचय देते रहेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर