WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उलीडीह में घर में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर। 

उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर संजय पथ निवासी मामुनी देवी ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

मामुनी देवी के अनुसार, 19 अगस्त की शाम करीब चार बजे चार लोग कथित रूप से जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसने के बाद आरोपियों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। पीड़िता का दावा है कि आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी। इस दौरान उनके पति आकाश गिरी और अनीश रजक को जान से मारने की धमकी दी गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मामुनी देवी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, उनका आरोप है कि करीब 24 घंटे के भीतर आरोपियों को छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाने में दिए गए उनके मूल आवेदन में कथित तौर पर बदलाव किया गया।

पीड़िता ने थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें रात करीब 10 बजे बिना महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के थाने बुलाया गया। आरोप है कि वहां उनसे बयान बदलने के लिए दबाव बनाया गया और उन्हें धमकी भी दी गई।

मामुनी देवी ने एसएसपी कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, मूल आवेदन में कथित बदलाव की जांच कराने और थाने स्तर पर हुई लापरवाही की जांच की मांग की है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार को संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। पीड़िता का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच होने से ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई संभव होगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर