Jamshedpur Amritvela family completes 100 Divans of religious faith : “अमृतवेला परिवार” का 100वां साप्ताहिक ‘आसा दी वार’ कीर्तन समागम रविवार को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच अमृतवेला परिवार, जमशेदपुर द्वारा आयोजित 100वां साप्ताहिक ‘आसा दी वार’ कीर्तन समागम का आयोजन रविवार ( 8 फरवरी ) को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में प्रातः 4:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा। अमृतवेला परिवार ने शहर में काफी कम समय में विशेष पहचान हासिल कर ली है. इस आयोजन में जमशेदपुर की सभी गुरद्वारा कमिटियों और अन्य संस्थाओं का सहयोग रहता है.

आयोजकों ने बताया कि यह कीर्तन समागम सिख परंपरा के अनुरूप गुरबाणी और भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रातःकालीन ‘आसा दी वार’ गुरबाणी पाठ को सिख धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और प्रभु स्मरण के साथ करने का संदेश देता है। आयोजकों ने सांगत से अधिक से अधिक संख्या में समागम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समागम के दौरान गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहेगा। संगत द्वारा गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास, नाम स्मरण और सामूहिक कीर्तन किया जाएगा। अमृतवेला परिवार के अनुसार, यह आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहा है और इसका 100 वाँ साप्ताहिक संस्करण होने के कारण इसका विशेष आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कीर्तन समागम समाज में आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय संगत एवं सिख समुदाय के श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा प्राप्त करने की अपील की गई है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें