Breaking News
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi Police Success : अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 देसी हथियार जब्त, 10–15 हजार में होती थी हथियारों की बिक्री

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 19 देसी अवैध हथियार, चार अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने सोमवार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर उनकी बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने ग्राम सीताडीह पहुंचकर आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के विभिन्न हिस्सों से अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि हथियारों को घर के पीछे शौचालय के नीचे छुपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 19 देसी निर्मित अवैध हथियार, चार अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त चार सेट उपकरण जब्त किए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इन हथियारों को 10 से 15 हजार रुपये में बेचता था। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी नारायण लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर