WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा की बेटी की सिदगोड़ा में दहेज के लिए हत्या, फंदे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले बागबेड़ा से सिदगोड़ा पहुंचे और शव को टीएमएच ले जाकर शीत गृह में सुरक्षित रखा गया.

मृतक स्नेहा श्रीवास्तव की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है.परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कोई आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है. उनका कहना है कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर स्नेहा को समय-समय पर प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के भाई नितेश श्रीवास्तव का कहना है कि स्नेहा के शरीर पर मारपीट के स्पष्ट निशान हैं. विशेष रूप से, शरीर पर बेल्ट से पीटे जाने के गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं परिजनों ने यह भी बताया कि स्नेहा श्रीवास्तव की कोई संतान नहीं थी. मृतक की शादी आठ साल पहले सिदगोड़ा निवासी निखिल श्रीवास्तव से हुई थी. परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही दहेज की मांग के लिए स्नेहा को प्रताड़ित किया जाता रहा. सोमवार को मायके वालों को सूचना मिली कि स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटक रहा है. परिजनों ने तुरंत सिदगोड़ा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजापुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर पड़ताल की जा रही है. फिलहाल आत्महत्या की बात को पूरी तरह खारिज करते हुए हत्या की गहन तहकीकात की जा रही है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है और न्याय की मांग उठ रही है. आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या. मामले की प्रगति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. टीएमएच में माइके पक्ष द्वारा 15 मिनट तक हंगामा किया गया, जिसके बाद टी एम एच के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस कर्मियों द्वारा मामले को शांत किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर