Breaking News
Giridih : ਰਾਜਕੀ ਸੋਗ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਿਆ ਝਾਰਖੰਡ – ਮੰਤਰੀ ਸੁਦਿਵਿਆ ਕੁਮਾਰ ਸੋਨੂ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ, ਅੱਜ ਉਸਰੀ ਨਦੀ ਘਾਟ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ Canada : ਵੈਨਕੂਵਰ ‘ਚ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਕੈਂਪਾਂ ਦਾ ਅੱਡਾ ਬਣਾਉਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵਿਰੁੱਧ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਦਾ ਭਾਰੀ ਰੋਸ Minister in Hemant Soren’s government passes away : राजकीय शोक में डूबा झारखंड – मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, आज उसरी नदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार Jamshedpur : गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार Amritsar : ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਜਬਰ ਨਾਲ ਕੈਦ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ, ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਕਰਾਂਗੇ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ : ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ Germany : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲੜਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਅੱਜ ਵੀ ਜ਼ਮੀਰ ਨੂੰ ਹੈ ਲਲਕਾਰਦੀ: ਪੰਥਕ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भारतीय मजदूर संघ ने 71 साल में कदम बढ़ाया, दिल्ली में आरएसएस प्रमुख ने किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित, देश भर में सुना गया संबोधन, टाटानगर में भी की गई थी व्यवस्था

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी के द्वारा की गई थी. आज 23 जुलाई 2025 को भारतीय मजदूर संघ का 70 साल पूरा हुआ. भारतीय मजदूर संघ 70 साल में गैर राजनीतिक श्रमिक संगठन शून्य सदस्य से लगभग दो करोड़ सदस्यता वाला राष्ट्र का प्रथम स्थान श्रमिक संगठन की उपलब्धि प्राप्त की एवं मजदूरों के हित में अनेकों कार्य किया जैसे सभी मजदूरों के लिए बोनस, ईएसआई का लाभ, सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलवाना कई उपलब्धियां हासिल की.

इस उपलब्धि में भारतीय मजदूर संघ के अनेकों कार्यकर्ताओं के द्वारा त्याग, तपस्या एवं बलिदान समर्पित किया गया. इस 70 वर्ष की प्रारंभ में 23 जुलाई 2024 को भोपाल में शुभारंभ किया गया था. आज 23 जुलाई 2025 को भारतीय मजदूर संघ 70वां वर्ष पूर्ण करके 71 वें वर्ष में पदार्पण कर रहा है. 70वां वर्ष का समापन समारोह इंदिरा गाँधी स्टेडियम, दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूज्य सर संघ चालक डॉक्टर मोहन जी भागवत के सम्मुख उपस्थिति में संपन्न हुआ.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह एवं संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार उपस्थित हुए. 70 वां वर्ष समापन समारोह कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट पूरे भारतवर्ष में अनेकों स्थान पर जूम के माध्यम से देखा गया.

इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों के द्वारा रेलवे मजदूर संघ कार्यालय टाटानगर, यूरेनियम मजदूर संघ तुरामडीह, जादूगोड़ा, नरवा एवं मुसाबनी स्थान पर भारतीय मजदूर संघ का झंडा भी फहराया गया एवं लाइव टेलीकास्ट भी देखा गया.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, कार्यकारी अध्यक्ष वॉइ शुक्ला, जिला संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह, यूरेनियम मजदूर संघ महामंत्री मुरली मनोहर राव, अध्यक्ष उमेश कुमार, संयुक्त मंत्री उपेंद्र सिंह, संगठन मंत्री मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महतो, उज्जल दास एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया. यह जानकारी अभिमन्यु सिंह, विभाग प्रमुख जमशेदपुर भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश ने दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर