Jamshedpur : बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे युवक को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक सोनारी के कुम्हारपाड़ा, ग्वाला बस्ती निवासी मनोज यादव है. पुलिस ने युवक से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और उसकी बाइक जब्त की है. डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना की जानकारी दी. यह घटना 15 मार्च की रात करीब 9 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि धतकीडीह बी ब्लॉक क्षेत्र में एक युवक बाइक पर तमंचा लहरा रहा है.

इसे भी पढ़ें Potka : चाड़रीपाठ तिलाई झोर में 55वां पंचम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन सह धर्म महोत्सव आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस की तेज कार्रवाई से युवक हुआ गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी टीम का गठन किया और मौके पर पहुंची. युवक ने पुलिस को देखा, तो वह भागने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया और सीएच एरिया में श्री श्री हनुमान मंदिर के सामने युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गया. पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें