WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान

SHARE:

घर-घर संपर्क कर मांगा आशीर्वाद और समर्थन, कहा- भाजपा की जीत मतलब जनता के उम्मीदों की जीत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विधानसभा चुनाव में विजय फतह करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शनिवार को पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में भव्य रोड शो सह जनसंपर्क अभियान चलाया। इस तूफानी जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अपार हुजूम दिखाई पड़ा। इस दौरान टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, बर्मामाइंस, एग्रिको, साकची, भालूबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, साकची में कंपनी क्षेत्र की कॉलोनी और मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें जनता एवं भाजपा समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर पूर्णिमा साहू का भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी ने काफिले को रोककर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और कई घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के ओजस्वी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि क्षेत्र के संपूर्ण विकास का अवसर है। हम क्षेत्र की समस्या का समाधान लेकर आए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि आप सबके समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा की बड़ी जीत तय है। आज अभियान में सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा के नीति और सिद्धांत के साथ है। पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह चुनाव केवल एक बदलाव का नहीं, बल्कि पूर्वी जमशेदपुर की जनता के बेहतर भविष्य के लिए हमारा पवित्र संकल्प है। भाजपा की जीत का मतलब है, जनता ज उम्मीदों की जीत। हर घर तक विकास पहुंचाने का सपना सिर्फ भाजपा सरकार ही साकार कर सकती है।

वहीं, अभियान के क्रम में लोगों में भाजपा के पक्ष में माहौल और समर्थन अभूतपूर्व स्तर पर दिखाई दिया। लोग पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए दृढ़ दिखे। जनता के बीच यह विश्वास गहरा गया है कि कमल का फूल ही वह विकल्प है जो उनके भविष्य को सुरक्षित और क्षेत्र को बेहतर बनाएगा।

अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार. मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, भूपेन्दर सिंह, कमलेश सिंह, राकेश सिंह,बबलू सिंह, रमेश नाग, रुबी झा, कल्याणी शरण, प्रभा देवी, संजना साहू, मधु तांती, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकाश शर्मा, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर