Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ने बर्मामाइंस थाना प्रभारी के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत

SHARE:

  • पुलिस प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आज भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात की और बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह पप्पू के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमानजनक भाषा के प्रयोग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. यह घटना 11 मार्च की रात की है, जब राजेश सिंह पप्पू और भाजपा कार्यकर्ता एक मारपीट की घटना में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग करने बर्मामाइंस थाना पहुंचे थे. वहां थाना प्रभारी दिलीप यादव ने भाजपा का नाम सुनते ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की.

इसे भी पढ़ें Giridih : बार लाइब्रेरी में अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बारे में बताते हुए राजेश सिंह पप्पू ने कहा कि जब उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की बात की, तो थाना प्रभारी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा, “कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं विधायक दल के नेता प्रदीप यादव का सगा भाई हूं, जाओ जो करना है कर लो.” इसके अलावा, थाना प्रभारी दिलीप यादव ने अपने भाई विधायक प्रदीप यादव के नाम का हवाला देकर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. इसके बाद भाजपा ने प्रशासन से यह मांग की है कि थाना प्रभारी दिलीप यादव को अविलंब निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : कालीमाटी और महानंद बस्ती के विद्यालयों में जुस्को पानी कनेक्शन की मांग

भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है और पुलिस प्रशासन से बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर कड़ी नजर रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है. पार्टी ने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ पुलिस अधिकारियों का व्यवहार कानून सम्मत और मर्यादित होना चाहिए. इस मामले में यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहते हुए आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. इस मौके पर भाजपा का एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपने पहुंचा, जिसमें जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष बाबुआ सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर राय और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर