Jamshedpur : भाजपा नेताओं ने एसएसपी से की बागबेड़ा थाना प्रभारी की शिकायत, कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं : विकास सिंह, थाना घेराव की चेतावनी, देखें – Video

SHARE:

मामला – इंजीनियर छात्रा की पिटाई का, पुलिस नहीं कर रही इंसाफ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह प्रमथ नगर के रहने वाले हैं सुमन बनर्जी की बेटी CISR NET की परीक्षा देने अपने दादी के साथ स्विफ्ट कार से मानगो जा रही थी. अचानक 10 की संख्या में लोगों ने स्टेशन टीओपी के पास कार में हमला कर दिया. कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. सैकड़ो पत्थर कार में चलाए, जिससे बच्ची का सर फट गया बच्ची को इतनी गंभीर चोट लगी कि वह परीक्षा देना तो दूर, सीधे अस्पताल चली गई। परीक्षा की तैयारी उसके पिताजी लगभग 2 वर्षों से पैसे जुगाड़ कर करवा रहे थे. बच्ची परीक्षा दे नहीं पाई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े :  Jamshedpur : तुलसी भवन महाकवि योगेन्द्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ को तुलसी सारस्वत सम्मान से करेगा विभूषित

मामला जब थाने में गया तो पता चला की कोई दूसरी सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार स्टेशन के पास खड़ी टेंपो को धक्का मार के हाता की ओर भाग गई थी। लोगों ने गलती से बच्ची वाले कार पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद जिस कार ने टेम्पो को धक्का मारा था। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया गया। हमला करने वाले अपराधी भी पकड़े गए, लेकिन थानेदार के सांठ गांठ के कारण अपराधी मात्र दस मिनट में थाना से छूट गए।

बच्ची को मारने वाले और गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाला जेल कब और कैसे जाएंगे। इसके लिए भाजपा नेता ललन यादव ,चंचल चक्रवर्ती लगभग 15 दिनों से थाना और थाना से डीएसपी के ऑफिस तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई । करवाई होता नहीं देख सुमन बनर्जी ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जानकारी देते हुए कहा की आखिर उस लड़की का कैरियर जो दो वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह छुट गया, उसका जिम्मेदार कौन है? अपराधी पकड़े गए तो छूटे कैसे? हद तो तब हो गई जब बागबेड़ा थाना प्रभारी ने पकड़े गए अपराधी को छोड़ते हुए कहा जो बनर्जी दा के घर जाकर केस को समझौता कर लीजिए। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो बागबेड़ा थाना का घेराव कर थानेदार जो आम जनमानस के रक्षक है, उन्हें भक्षक बनने से रोका जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने मुख्य रुप से विकास सिंह, सुमन बनर्जी,चंचल चक्रवर्ती, ललन यादव, तारक घोष, राजु सरदार, होपना महाली, वरुण सिंह, विजय विश्वकर्मा मुख्य रुप से शमिल थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें