WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की व्यापक तैयारी, विभिन्न मंडलों में महानगर ने भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

SHARE:

14 को विभाजन विभीषिका दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का होगा आयोजन, बढ़ते महिला अत्याचार पर 14 को महिला मोर्चा करेगी उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगा। वहीं, भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएंगी। इस निमित्त, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए

इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा की ओर से पिछले कई वर्षों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देश की एकता और अखंडता के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को महापर्व के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भाजयुमो के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, 13 से 14 अगस्त तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित महान क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा।

जमशेदपुर शहर में अधिक से अधिक लोगों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाए इस उद्देश्य के साथ 50 हजार से अधिक तिरंगे भाजपा की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि 11 से 14 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान हमारे पार्टी की पहल पर यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होकर आमजनों के लिए महापर्व बने, इसके लिए भाजपा ने सभी स्तरों पर व्यापक तैयारी की है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि शहर के सभी नागरिकगण अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर 13 अगस्त से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मानपूर्वक लगाएं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि देश में भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीति संगठन है जो राष्ट्रवादी सोच के आधार पर कार्य करती है। इस नाते संगठन के कार्यकर्ता भी राष्ट्र प्रथम का ध्येय लेकर हमेशा कार्य करते रहे हैं। 13 से 14 अगस्त तक पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाएंगे एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे। सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता जनता से संपर्क कर प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

इसके साथ ही, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीतारामडेरा मंडल क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट बंगाल कॉलोनी में जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित कर विभाजन की त्रासदी पर चर्चा की जाएगी एवं बंटवारे की त्रासदी में प्राण गंवाने वालों लोगों को नमन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते महिला अपराध और अत्याचार की घटना पर महिला मोर्चा के तत्वावधान में 14 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि विभिन्न विधानसभा में भाजयुमो कर नेतृत्व में चल रहे तिरंगा यात्रा के निमित्त मंगलवार को जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जो सुबह 10 बजे कदमा श्री गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ होकर गोलमुरी पुलिस लाइन के समीप स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त होगी।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री सह अभियान के जिला सह संयोजक जितेंद्र राय, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, किशोर ओझा, कौस्तव रॉय, उज्ज्वल सिंह, सुबोध झा, संजीत चौरसिया व अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर