WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस इस्प्लांट बस्ती फायरिंग में घायल प्रवेश कुमार के परिजनों से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात, एसएसपी किशोर कौशल से की बात, क्या कहा अंदर पढ़ें

SHARE:

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, कोलकाता न्यूरो साइंस के डॉक्टर से बेहतर ईलाज हेतु किया आग्रह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती में झामुमो नेता द्वारा फायरिंग में घायल प्रवेश कुमार के परिजनों से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुलाकात की। कुणाल षाड़ंगी ने घटना की पूरी जानकारी लेकर परिवारजनों का हौसला बढ़ाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कोलकाता न्यूरो साइंस के डॉक्टर से फ़ोन पर बात करते हुए शीघ्र बेहतर इलाज करवाने का आग्रह किया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से भी बात कर गोली चालन में संलिप्त फरार अभियुक्त के अविलंब गिरफ्तारी का आग्रह किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने युवा प्रवेश कुमार के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना को दुःखद बताते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे स्वयं और भाजपा संगठन उनके साथ खड़ी है। इस मामले में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना किसी संकोच के उनसे संपर्क करें। उन्होंने परिवारजनों को इलाज में आर्थिक सहयोग हेतु जरूरी पहल करने की बात कही। कहा कि घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे कि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना घटित ना हो और क्षेत्र में भय का वातावरण पैदा ना हो।

ज्ञात हो कि 18 नवंबर को बस्तीवासियों के साथ हुए विवाद के बाद झामुमो नेता ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी जिससे गोली वहां मौजूद प्रवेश के सिर पर जा लगी। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल प्रवेश को बेहतर इलाज के लिए पिछले दिनों कोलकाता के न्यूरो साइंस अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर