WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा बुधवार को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

SHARE:

सीतारामडेरा क्षेत्र के ईस्ट बंगाल कॉलोनी में जिला स्तरीय गोष्ठी का होगा आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे शामिल, महिला मोर्चा का उपायुक्त कार्यालय पर होगा जोरदार प्रदर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। भारत के इतिहास में 14 अगस्त, 1947 वह दुर्भाग्यशाली और काला दिन था जब समाज में नफरत और हिंसा व्याप्त हो गई थी। यह दिन भारत के संघर्ष और बलिदान का दिन है। इस दिन लाखों लोग अपने मूल स्थान से विस्थापित हुए थे। उनके साथ यातनापूर्ण व्यवहार हुआ था। उस कालखंड में जो यातना लोगों को दी गई, उसको स्मरण करते हुए बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਫਾਰਮੁੱਲੇ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਖਰੀਦ ਗ੍ਰੰਟੀ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ 24 ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦਾ ਐਲਾਨ ਮੰਜੂਰ ਨਹੀਂ: ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा व अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि गोष्ठी का आयोजन सीतारामडेरा मंडल क्षेत्र के ईस्ट बंगाल कॉलोनी अंतर्गत काली मंदिर प्रांगण में संध्या 5 बजे से सुनिश्चित की गयी है। कार्यक्रम में विभाजन के समय विस्थापित हुए परिवार के लोग भी विशेष रूप से शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम में विभाजन का दंश झेलने वाले अपने लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके साथ, भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिले में बढ़ते महिला अपराध, वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून- व्यवस्था और महिला अत्याचार के खिलाफ जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। बुधवार सुबह 11 बजे जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता साकची स्थित जिला कार्यालय पर जुटेंगे। वहां से जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय की और कूच करेंगे। भाजपा ने होने वाले प्रदर्शन को लेकर व्यापक तैयारी की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर