Jamshedpur : आजादी का जश्न मनाने के लिए 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू करेगी भाजपा

SHARE:

विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, महानगर की बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर भाजपा महानगर में 11 अगस्त से भाजपा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करेगी। आजादी का जश्न मनाने और राष्ट्रवाद की अलख जगाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 11 से 14 अगस्त तक पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी कड़ी में, बुधवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की व्यापक सफलता और रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में हर तिरंगा अभियान एवं महिला मोर्चा के तत्वावधान में 14 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की भागीदारी को लेकर मंथन किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Tata Steel Big News : यूआईएसएल सुपरवाइजर अपने आफिस में फंदे से लटके मिले, पॉकेट से मिले सोसाइड नोट ने प्रबंधन को डाला सकते में, जानें क्या बताई आत्महत्या की वजह, प्रबंधन ने क्या रखा पक्ष, ये भी पढ़ें

राज्य में बढ़ते महिला अपराध पर भाजपा महिला मोर्चा का 14 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर होगा प्रदर्शन, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी भी होगी आयोजित

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी पदाधिकारियों से अभियान की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 9 से 10 अगस्त तक मंडल स्तर पर बैठकें कर हर घर तिरंगा अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। आगामी 11, 12, व 13 अगस्त को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 13 से 14 अगस्त तक पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाएंगे एवं अमर बलिदानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन करेंगे। इस दौरान सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता से संपर्क कर प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित कर विभाजन की त्रासदी पर चर्चा की जाएगी।

हर घर तिरंगा अभियान पर जिला स्तरीय टीम का हुआ गठन:

11 से 14 अगस्त तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के निमित्त जिला संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति की गई है। जिसमें पप्पू सिंह को संयोजक एवं जितेंद्र राय, मंजीत सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, अभियान के जिला टोली में मुचिराम बाउरी, गणेश सरदार और बिनोद सिंह को शामिल किया गया है।

बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मोदी, जिला मंत्री मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मनोज राम, नीलू मछुआ, विजय तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव राय, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें