Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : रामा कृष्ण फॉर्जिंग लिमिटेड के कर्मचारियों ने राकेश्वर पांडे के आवास पर दिया धरना, डीएलसी से मिलकर की वार्ता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नों जिला के 94 लाभुकों व समितियों के बीच लगभग 5 करोड़ की परिसंपत्ति का किया गया वितरण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया। मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें