WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विशाल आत्मिक जागृति सभा “ब्लेस झारखंड-2026” के सफल आयोजन को लेकर मसीही समुदाय ने लगाया जोर

SHARE:

 सिदगोडा़ के बिरसा मुंडा टाउन हॉल मैदान में 6 व 7 मई को होगा आयोजन, यीशु के वचनों की होगी स्तुति 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बाराक द् गाँस्पाल बैंड टीम के सौजन्य से आगामी 6 एवं 7 मई (बुधवार एवं गुरुवार) को एक विशाल आत्मिक जागृति सभा “ब्लेस झारखंड 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा सिदगोडा़ स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल मैदान में दोनों दिन शाम 5:30 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित होगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पीएच चर्च में होगी विशेष सभा

7 मई को सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक झारखंड के सभी मसीही धर्म गुरुओं, मसीही लीडर्स एवं महिला लीडर्स एवं जवानों के लिए एक विशेष सभा पीएच चर्च, बागुननगर में रखी गई है। इस विशेष जागृति सभा में मुख्य वक्ता के रूप में देश की राजधानी नई दिल्ली से डॉ महिमा अरुल थॉमस पधार रही हैं, जो परमेश्वर के जीवित वचन के द्वारा हमारे राज्य झारखंड को ब्लेस करेंगी। साथ ही आराधना स्तुति करने के लिए पंजाब से प्रसिद्ध आराधक पास्टर शमी हंस अपनी टीम के साथ पधार रहे हैं, जो आत्मिक गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को परमेश्वर की उपस्थिति का अनुभव कराएंगे।

यह आत्मिक जागृति सभा विशेष रूप से झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभु यीशु मसीह के विशेष आशीष प्राप्ति के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें समस्त झारखंड से मसीही समाज के विश्वासियों के उपस्थिति की अपेक्षा की जा रही है।

ब्लेस झारखंड-2026 के वृहत आयोजन में बाराक टीम के साथ-साथ आयोजन समिति में प्रेयर फ्लेम, पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप, क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन एवं वेलफेयर मिशन ऑफ इंडिया भी एक सह आयोजक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस आत्मिक जागृति सभा में शामिल होने के लिए झारखंड राज्य के साथ साथ ओडिशा, बंगाल एवं अन्य राज्यों से भी अनेक मसीही धर्मावलंबि लौहनगरी जमशेदपुर पधार रहे हैं एवं वे अपने जीवन में तथा अपने क्षेत्र के लिए परम पिता परमेश्वर की असीम कृपा और आशीष को प्राप्त करेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाराक टीम के भाई समीर, पास्टर शॉउल, पास्टर अल्फ्रेड, भाई टुडू के साथ साथ जमशेदपुर के उपरोक्त सभी संस्थाओं के पास्टरस एवं लीडर्स की पूरी टीम जी-जान से मेहनत कर रही है। इस आयोजन की तैयारी के मद्देनजर पीएच चर्च के प्रांगण में आयोजन समिति की अहम बैठक की गई, साथ ही साथ सबने मिलकर एक विशेष प्रार्थना की।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर