WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कांग्रेस के नए प्रदेश 9 को आएंगे शहर, जिला कमेटी तैयारियों में जुटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे आयोजित की गई। तैयारी समिति की बैठक में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आगमन के संबंध में विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष ने सभी विषयों को विस्तार पूर्वक तैयारी समिति के सदस्यों के समक्ष रखा तथा तैयारी समिति के सदस्यों के विचारों एवं प्रस्ताव को पारित किया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : सफेद झूठ बोलने के माहिर खिलाड़ी है सरयू राय, झूठ पकड़े जाने पर बौखलाहट में है : राजपूत

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तैयारी समिति की बैठक में यह तय हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन जमशेदपुर में दिनांक 9 सितंबर को अपराहन 2:30 बजे होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उनके स्वागत कार्यक्रमों का स्थल एवं रूट तय किया गया।

पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी, सभी अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के नेतृत्व में अलग-अलग स्थान पर उनका भव्य स्वागत आयोजित होगा। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला निर्धारित सभा स्थल के भवन में होगा। जहां पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भव्य रूप से प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं जिले के सभी कांग्रेसजनों के साथ “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित होगा। जिसे प्रदेश स्तर एवं जिला के महत्वपूर्ण पदाधिकारी संवाद आपके साथ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा, प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी, पंचायत कमेटी, बूथ कमेटी के अध्यक्षों को चुनावी रणनीति एवं कार्यक्रमों को विस्तारित से बताते हुए दिशा निर्देशित करेंगे। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश स्तर के नेता, विभिन्न प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भारी से भारी संख्या में लोगों को स्वागत कार्यक्रम स्थल एवं सभा स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

साथ ही सोमवार 2 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी विधानसभा वार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में दिन के 11:30 बजे जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आहूत की गई है। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के आगमन स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से चर्चा एवं जिम्मेवारियों का वितरण किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि इस बार विशेष रूप से सेवादल मुख्य विंग एवं महिला विंग को कार्यक्रम संचालित करने एवं अनुशासन का निर्वहन करने के लिए अधिकार दिए गए हैं। कोई भी नेता, बड़े-बड़े नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को हर हाल में अनुशासन का निर्वहन करना ही होगा, अन्यथा अनुशासन तोड़ने की अवस्था में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। हर हाल में अनुशासन को मानना ही होगा। सभा स्थल पर मंच के ऊपर बगैर निमंत्रण के किसी भी पदाधिकारी को जाकर बैठने से वंचित किया गया है। निमंत्रण करने के पश्चात ही कोई भी पदाधिकारी मंच पर स्थान ग्रहण करेंगे।

इसे कड़ाई से पालन करने के लिए 10 सदस्य कमेटी का गठन भी किया गया है। जो अनुशासन के सभी मामलों पर नजर रखेंगे एवं उनके अनुशंसा पर कठोरता कार्यवाही सुनिश्चित होगी। यह सभी फैसला आज के जिला स्तरीय तैयारी समिति के बैठक में लिया गया है।

बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारी में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश के सचिव राकेश तिवारी, खगेन चंद्र महतो, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, आनंद मय पात्रा, योगेन्द्र सिंह यादव, रामदास चौधरी, अरुण कुमार सिंह, सफी अहमद खान, अंसार खान, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, लाल बाबू मोहम्मद शब्बीर, जिला महामंत्री रणजीत सिंह, राजीव मिश्रा, अनूप मिश्रा, रविंद्र शर्मा, प्रमोद मिश्रा, इंतजाम बस्ती, शाहनवाज खान, मनोज उपाध्याय, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवीर सिंह जस्सी, सुशील पांडे, गीता सिंह, बिरेंद्र पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, राजेश कुमार, संजय घोष, आशीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अली राजा खान, मिट्ठू अग्रवाल, मुन्ना मिश्रा, जिला सचिव धीरज कुमार, त्रिनाथ सिंह, आरटीआई चेयरमैन कमलेश कुमार, चेयरमैन स्वागत विभाग अमरनाथ सिंह, शिबू करूवा, ओबीसी चेयरमैन दिवेश राज, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, राजन बजराई, महिला अध्यक्ष नलनी कुमारी, अरविंद कुमार, सेवादल रीता शर्मा, सन्नी सिंह, कुमार गौरव आदि शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर