Jamshedpur Crime : उलीडीह में कब्रिस्तान के पास युवक पर फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत हयात नगर कब्रिस्तान के पास शुक्रवार देर रात शादाब नामक युवक पर फायरिंग की गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद शादाब ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तलाशी के दौरान एक खोखा बरामद किया गया था। शादाब के अनुसार वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर खड़ा था। तभी रात 12 बजे के करीब एक युवक पैदल आया और अचानक फायरिंग कर दी। शादाब ने हमलावर को पहचानने से इंकार किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें