WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीडीसी ने की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा, तीन दिनों में शत प्रतिशत छात्राओं को फॉर्म उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने समाज कल्याण एवं शिक्षा विभागीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। ऑनलाइन आयोजित इस बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा सभी बीईईओ को निर्देशित किया गया कि तीन दिनों के अंदर शत प्रतिशत योग्य छात्राओं को योजना संबंधी फॉर्म वितरण सुनिश्चित करें। जिले में कुल लक्ष्य 55,000 के विरूद्ध अब तक 8439 (15 %) लक्ष्य की प्राप्ति हुई है ।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : डीडीसी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, 15 दिनों में सेविका-सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का आदेश

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा आर्थिक सहयोग करते हुए ड्रॉप ऑउट रोकने को लेकर संचालित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत, 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500 रुपए और 10वीं, 11वीं, और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं 18 या 19 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर सरकार की ओर से एकमुश्त अनुदान स्वरूप 20000 रुपये दिए जा रहे हैं।

वी.सी में सभी सरकारी स्कूल के प्राचार्य को विद्यालय परिसर में पौधारोपण का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि सभी विद्यालयों में कम से कम 20-30 पौधा लगायें, राज्य स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही गूगल शीट में अपडेट कराने का निदेश सभी प्राचार्य को दिया गया। वी.सी में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा शिक्षा विभागीय पदाधिकारी जुड़े।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर