Jamshedpur टाटानगर स्टेशन रोड ओवर ब्रिज पर बने जानलेवा गड्ढे, बाहर आ गई छड़, रेल प्रशासन मौन

SHARE:

हर साल बारिश में होती है ऐसी स्थिति, चार दर्जन से भी ज्यादा गड्ढों से हो रही दुर्घटनायें

फटेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर रेलवे स्टेशन रोड ओवर ब्रिज बर्मामाइंस से संकटा सिंह पेट्रोल पंप के छोर तक जगह जगह गड्ढे बनने से एक बार फिर राहगीरों की जान पर खतरा होने लगा है। हर साल बारिश में यह स्थिति बनती है। इस साल बारिश सप्ताह भर से तेज हुई है। कुछ दिनों की बारिश ने ही रोड ओवरब्रिज की खस्ताहाल को बयां कर दिया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन छोटे बड़े गड्ढों में रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पूरे ओवरब्रिज से लेकर संकटा सिंह पंप तक करीब चार दर्जन छोटे बड़े गड्ढे निकल गए हैं। कुछ गड्ढे तो इतने बड़े हैं कि उससे लोग गिर रहे हैं। बड़े गड्ढों से छड़ बाहर दिखने लगी है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur police Alert : एसएसपी देर रात गश्ती पर निकले, विशेष चेकिंग का लिया जायजा, देखें : Video

इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से लोगों के वाहन अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। टाटानगर स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां अमृत भारत योजना पर कई हजार करोड़ खर्च करने की योजना है। इसके अलावा यहां से महत्वपूर्ण ट्रेनें आना जाना करती है। ओवरब्रिज पर गड्ढे होने के कारण रोजाना जाम लग रहा है। इससे यात्रियों को भागदौड़ करनी पड़ती है। कई बार ट्रेन छूट जाती है। यहां कई उच्च अधिकारी बैठते हैं। उसके बाद भी इतनी बड़ी समस्या पर उनका ध्यान नहीं जा रहा है। हर साल यह स्थिति बनती है। लोग आंदोलन करते हैं। तब ओवरब्रिज पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रात के अंधेरे में थूक पालिश करा दी जाती है। बीती बारिश में सिख भाजपाइयों ने टाटानगर आये डीआरएम के सामने यह बात पहुंचाई थी। अब देखने वाली बात है कि इस समस्या पर रेलवे खुद संज्ञान लेता है कि इस बार भी आंदोलन के बाद ही रेल प्रशासन की नींद खुलेगी।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें