Breaking News
Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज Announcement of agitation against the Railways : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, CGPC कार्यालय में रविवार को बुलाई गई विशेष बैठक Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड में छह नए मेडिकल कॉलेजों में से एक एम्स-जैसे संस्थान की स्थापना जमशेदपुर में करने की मांग

SHARE:

  • पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से जमशेदपुर में एम्स स्तर के मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु किया निवेदन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा को लिखे पत्र में झारखंड में प्रस्तावित छह नए मेडिकल कॉलेजों में से एक “एम्स-जैसे संस्थान” की स्थापना जमशेदपुर में करने का आग्रह किया है. उन्होंने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों और नीतिगत निर्णयों के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि झारखंड में छह नए मेडिकल कॉलेज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करने की योजना ने राज्यवासियों में उम्मीद की नई किरण जगा दी है. उन्होंने विशेष रूप से जमशेदपुर को इस संस्थान के लिए उपयुक्त स्थान बताया क्योंकि यह झारखंड का सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर और एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहां देशभर से लोग रोजगार हेतु आते हैं. वर्तमान में यहां टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (TMH) और कुछ निजी अस्पताल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं, लेकिन अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता की कमी के कारण गंभीर बीमारियों का इलाज सीमित स्तर पर संभव हो पाता है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 16 जून को

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रदीप कुमार मिश्रा ने पत्र में उल्लेख किया कि बिहार के पटना और झारखंड के देवघर में पहले से ही एम्स की स्थापना हो चुकी है, जिससे उत्तर झारखंड, उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिल रहा है. हालांकि, मध्य एवं दक्षिण झारखंड तथा उत्तर ओडिशा के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करना अब भी एक चुनौती बनी हुई है. इसी कारण से जमशेदपुर, अपने भौगोलिक, सामाजिक और औद्योगिक महत्व के चलते, एम्स जैसे सुपर स्पेशलिटी मेडिकल संस्थान के लिए आदर्श स्थान है. उन्होंने यह भी बताया कि जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी इस विषय में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है. यह कदम न केवल जमशेदपुर के लोगों के लिए, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र, उत्तर ओडिशा और सीमावर्ती राज्यों के लाखों लोगों के लिए उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अनाथ मासूम की अंतिम यात्रा में मानवता बनी सहारा, रवि जयसवाल ने निभाया एक पिता-सा फर्ज़

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से पुनः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया गया है कि प्रस्तावित छह मेडिकल कॉलेजों में से एक एम्स स्तर का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जमशेदपुर में स्थापित किया जाए. यह न केवल क्षेत्रीय स्वास्थ्य असमानता को कम करेगा, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सुधार का प्रतीक भी बनेगा. महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री पर भरोसा जताया कि वे इस जनहित के विषय पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे और जमशेदपुर को एक नई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे. इस पहल से न केवल चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि इलाके के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर